Sunday, March 8, 2009

अमेरीकी चुनाव २००८ और नयी दिशाए

अमेरीका के सदर की उम्मीदवारी के चुनाव मे , नारी हार गयी और मर्द जीत गया . अमेरीका की पूर्व प्रथम महिला श्रीमती " हिलेरी " बहुत जोरदार संघर्ष के बाद , श्री " ओबामा " से पराजित हुई और इसी के साथ ही दो दलों रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के बीच हार - जीत के लिए आँख - मिचौली की रंगीन जंग शुरू हो गयी , इस बार बहुत सारे राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ , जमीनी स्तर पर " नर और नारी " की तर्ज मे बहस इस बात के लिए भी थी कि , अमेरीकी सदर का चुनाव " काला " जीतेगा या "गोरा " ? और अमेरीकी सदर चुनाव २००८ के नतीजे से साफ़ तौर से बता दिया कि , लोगो की पसंद , परिवर्तन हैं , जो केवल सत्ता परिवर्तन तक नही सिमित हैं , बल्की लोग सामाजिक बदलाव भी चाहते हैं .२००८ के चुनाव मे , तमाम ऐसी बातें हुई जो पहले कभी नही हुई थी , और सारी चीजो ने मिलकर अमेरीकी सदर का चुनाव २००८ को इतिहास का एक अमर चुनाव बना दिया हैं ।
वियतनाम जंग के अमेरीकी हीरो श्री " जान मैकन " की हार और " ओबामा " की शानदार जीत से ज्यादा दिलचस्प जंग , डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्दर चली राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी चुनाव की जंग रही इसमे दो राय नही हैं .उसके रोमांच के आगे , रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के बीच चला मुकाबला हर लिहाज़ से फीका साबित हुआ . चुनाव के दोनों धारदार मुद्दे -- " रंग और नारी " डेमोक्रेटों के पास थे और डेमोक्रेट इसका इस्तेमाल भी असरदार तरीके से करने मे कामयाब रहे . पर इसके साथ , अमेरीकी सदर के चुनाव २००८ के अन्तिम परिणाम के बाद जो हुआ उसकी मिसाल तो सियासी इतिहास मे ढूढने से भी नही मिलेगी , जिस तरह भारत की सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद का त्याग किया था , उसके बाद लोकतान्त्रिक - इतिहास की दूसरी सबसे घटी - अमेरीकी सदर चुनाव के बाद अमेरीका की पूर्व प्रथम महिला द्वारा , अमेरीकी विदेश मंत्री का पद स्वीकार करना हैं .और वह इसलिए , महत्वपूर्ण घटना हैं कि ----
/ श्रीमती हिलेरी श्री ओबामा की प्रतिद्वंदी रही थी .और उन्होंने दल के अन्दर , राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने के लिए एडी - चोटी का जोर लगा दिया था .और उनके पास , पद को अस्वीकार करने का विकल्प था
/ श्री ओबामा ने शानदार जीत हासिल की थी , श्रीमती हिलेरी के एक बहुत कद्दावर महिला होने के बाबजूद भी उन्होंने , देश - हित को प्राथमिकता देते हुए पद का प्रस्ताव किया ।

श्री ओबामा के प्रस्ताव और श्रीमती हिलेरी के स्वीकरण ने लोकतान्त्रिक राजनीति को एक बहुत ऊचा मुकाम पर पहुचा दिया हैं जहा अंहकार के लिए कोई स्थान नही हैं .और ऐसा सिर्फ़ अमेरीका मे ही हो सकता हैं .

No comments: